फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bluetooth speakers for primary schools

प्राथमिक विद्यालयों में खरीदे जाएंगे ब्लूटुथ स्पीकर

Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bluetooth speakers for primary schools
प्राथमिक विद्यालयों में खरीदे जाएंगे ब्लूटुथ स्पीकर
विज्ञापन

प्रति विद्यालय 2000 रुपये की दर से 21 लाख रुपये अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को विद्यालय में पठन-पाठन के दौरान मोबाइल की आवाज सुनने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए अब ब्लूटुथ स्पीकर खरीदे जाएंगे। इसके लिए शासन ने 21 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। इस रकम से 1055 प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही ब्लूटुथ की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए समिति का भी गठन किया गया है।

प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को मोबाइल पर किसी भी विषय से संबंधित पाठ्यक्रम को सुनने में परेशानी होती थी। ब्लूटुथ स्पीकर के माध्यम से कक्षा में छात्रों को विषय आधारित विभिन्न प्रकार के आडियो सुनाए जाएंगे। इसके माध्यम से बुनियादी लर्निंग आउटकम पर आधारित अंग्रेजी विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की विषय वस्तुओं को रोचक तरीके से छात्रों के बीच प्रस्तुत किया जा सकेगा। ब्लूटुथ स्पीकर सिर्फ प्राथमिक विद्यालयों में खरीदे जाएंगे। इसके लिए प्रति विद्यालय की दर से 2000 रुपये जारी हुए हैं। कुल 1055 विद्यालयों के लिए 21 लाख रुपये शासन ने अवमुक्त किया है। ब्लूटुथ की खरीदारी विद्यालय प्रबंध समिति के जरिए होगी। ब्लूटुथ खरीदारी की पूरी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में ब्लूटुथ स्पीकर की खरीदारी होनी है। इसके लिए धन अवमुक्त हो चुका है। विद्यालय प्रबंध समिति के जरिए यह खरीद होगी। जिसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed