फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BLOs should discharge their responsibilities seriously at polling places

Sant Kabir Nagar News: ‘मतदेय स्थलों पर गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करें बीएलओ’

Thu, 05 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
BLOs should discharge their responsibilities seriously at polling places
मेंहदावल। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाना है। आठ दिसंबर को बीएलओ मतदेय स्थलों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। यह बातें बृहस्पतिवार को बीआरसी सभागार में बूथ संख्या 279 से 348 के बीएलओ को निर्देशित करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही।
विज्ञापन

कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करा लें। एक जनवरी 2025 के आधार पर आयु का निर्धारण किया जाए। चुनाव आयोग ने विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदेय स्थल पर सुबह दस से शाम चार बजे तक उपलब्ध रहेंगे। विशेषकर अपने-अपने बूथों पर निर्वाचक नामावली में लिंग अनुपात कम होने पर एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी महिला मतदाता का नाम यदि मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं। उनसे भी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करने की अपील की है। बीएलओ गांव से जागरूक मतदाताओं से भी अपने घर और आसपास के छूटे समस्त लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रेरित करने की अपील करें। इस अवसर पर शशिकांत त्रिपाठी, किरन राव, मंजू देवी, जनकनंदिनी, सरिता सिंह, मीरा देवी आशा देवी, क्षमा पाठक समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed