{"_id":"653fea7914187a989907e478","slug":"blos-role-is-important-in-publishing-voter-list-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4874-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची के प्रकाशन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची के प्रकाशन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम
Mon, 30 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के बीएलओ को मेंहदावल तहसील सभागार में एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
डीएम ने निर्वाचन प्रक्रिया में परिष्कृत मतदाता सूची बनाने में बीएलओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत मतदाताओं का सर्वेक्षण करते हुए अर्हता तिधि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में जोड़ने, मृतक मतदाताओं का विलोपन, मतदाता के विस्थापित होने की दिशा में शिफ्टिंग एवं किसी कारण से मतदाता के नाम आदि त्रुटि का संशोधन प्रक्रिया को निर्धारित समय में संपन्न कराया जाए।
एडीएम जय प्रकाश ने प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के प्रकाशन व पुनरीक्षण व अर्हता तिथि आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं को सुुुना। बताया कि यदि मतदाता सूची व जमा किए गए फार्म के संबंध में कोई जानकारी लेनी हो तो बीआरसी में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बीएलओ किसी भी समस्या की स्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करा सकते हैं। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।