फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blood donation camp

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 30 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp
खलीलाबाद सीएचसी में स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला के रक्तदान शिविर रक्तदान करते दिनेश चौधरी।संव
संतकबीरनगर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 30 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का उद्घाटन सीडीओ संत कुमार और सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दो बजे तक चला। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है, सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे जरिये किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद के काम आता है। ऐसे में लोगों के जरिये स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपके एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने कहा कि न तो खून बाजार में बिकता है, और न ही इसे बनाया जा सकता है, लेकिन इसकी जरूरत कभी न कभी हर किसी को अपने लिए या फिर अपनों के लिए पड़ती है। ऐसे में इन लोगों को ब्लड बैंक से रक्त मिलता है, जहां पर लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि अभी भी समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर का बहुत रक्त निकल जाता है, जिससे व्यक्ति को कमजोरी आ जाती है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। रक्तदान करने के कुछ समय के भीतर ही हमारे शरीर के भीतर स्वत: ही रक्त बन जाता है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
इस दौरान डॉ. निशांत सिंह, श्रवण अग्रहरि, अमित जैन, विनीत चड्ढा, फार्मासिस्ट नित्यानंद त्रिपाठी, अखिलेश, मनोज सिंह, आनंद कुमार, अली समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000000
इन्होंने किया रक्तदान
डॉ. आरपी मौर्य, दिनेश कुमार चौधरी, अमित जैन, विनीत चड्ढा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अनंत उपाध्याय, शशांक जायसवाल, सत्यम सिंह, ऋषिदेव, प्रज्ञान मिश्रा, मोहम्मद आसिफ, मलिक राम, आलोक कुमार पटेल, मुकेश जायसवाल, पवन कुमार, उमा, दिलशाद आरिफ, ओम भूषण तिवारी, डॉ. मोईन अख्तर, रंजना, गरीबुल्लाह, अरुण कुमार, विनोद विश्वकर्मा, नितेश दुबे, आनंद, आनंद मिश्रा, अर्चना पांडेय, दिलीप, इशदत्त पांडेय शामिल रहे।
00000000000
रक्तदान पर बोले महादानी
अभियान सराहनीय
अमर उजाला में खबर पढ़कर वह रक्तदान के लिए प्रेरित हुई हैं। वह पहली बार रक्तदान करने आई हैं। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। यह अभियान सराहनीय है।
- उमा, रक्तदाता
0000000000
रक्तदान से बचा सकते हैं चार जान
चौथी बार रक्तदान करने आए हैं। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान जरूर करें, जिससे जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।
- शैलेंद्र श्रीवास्तव, रक्तदाता
000000000000
साल में तीन बार करते हैं रक्तदान
इस काम में भगवान ने सेवा का अवसर दिया है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। साल में तीन बार रक्तदान करते हैं, कई सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं। हर किसी को इसमें आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
- अमित जैन, रक्तदाता
00000000000
हर छह माह पर करते हैं रक्तदान
रक्तदान के लिए लोगों में चेतना जागी है। अब लोग रक्त देने में झिझकते नहीं हैं। कई ऐसे भी महादानी हैं, जो जरूरतमंद के लिए किसी भी वक्त रक्त देने के लिए तैयार हैं। वह भी हर छह माह पर रक्तदान जरूर करते हैं।
- श्रवण अगहरि, रक्तदाता
0000000000000
सबसे पहले कदम बढ़ाते है
पहली बार में डर लगा, अब झिझक नहीं रही है। 19 साल से वह रक्तदान कर रहे हैं। जब भी किसी को आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ती है तो वह सबसे पहले कदम बढ़ाते हैं। - विनीत चड्ढा, रक्तदाता

00000000000000
रक्तदान जरूर करें
अमर उजाला में रक्तदान शिविर की खबर पढ़कर आए हैं, हर किसी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। उनके रक्त से किसी की जान बच सकती है। इसी उम्मीद से रक्तदान कर रहे हैं।
-मुकेश कुमार, रक्तदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed