फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Block President of Pradhan Sangh removed, caretaker selected

Sant Kabir Nagar News: प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को हटाया, कार्यवाहक का चयन

Fri, 26 Jul 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Block President of Pradhan Sangh removed, caretaker selected
- कार्यशैली से असंतुष्ट थे प्रधान, सेमरियावां ब्लाॅक सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक
विज्ञापन

- नए अध्यक्ष के चुनाव होने तक फैय्याज अहमद कार्यवाहक अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों ने निर्णय लेकर ब्लाॅक प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी को अध्यक्ष पद से हटा दिया।

प्रधानों ने बताया कि प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी की कार्यशैली से ग्राम प्रधान व ब्लाॅक कर्मचारी संतुष्ट नहीं थे। ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मत से फैय्याज अहमद को ब्लाॅक प्रधान संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष चयन किया। प्रधानों ने बीडीओ को संबोधित पत्र पर 61 ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर कर एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत प्रधान हैं। बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी की कार्यशैली से नाराज प्रधानों ने ब्लाॅक सभागार में बैठक आयोजित की। सर्वसम्मत से ब्लाॅक प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी को पद से हटा दिया। फिर ग्राम प्रधानों ने कार्यवाहक अध्यक्ष को लेकर चर्चा की। जिसमें चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए सौरहा सिंहोरवा गांव के प्रधान फैय्याज अहमद के नाम प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हबीबुर्रहमान, शमीम अहमद, वीरेंद्र नाथ चौधरी, करम हुसैन, अर्जुन प्रसाद, जमालुद्दीन, रामजी चौधरी आदि मौजूद रहे।


अधिकारियों के दबाव में आकर ब्लाॅक के कुछ प्रधान षड़यंत्र रच रहे : इनामुल्लाह



सेमरियावां। ब्लाॅक प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने बताया कि कुछ प्रधानों ने बिना किसी को सूचित किए बैठक कर उनके विरुद्ध एक षड़यंत्र रचा। जो साथी इस बैठक में भाग नहीं लिए थे उनका भी नाम लिखकर के खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर भ्रमित किया गया। मैंने कभी भी प्रधानों के अहित के लिए सोचा भी नहीं, लेकिन ये जो घटना घटित हुई है इसके पूर्व मुझे भी बुला लेते तो में उसी बैठक में अपना त्यागपत्र दे देता। इस तरह से कुछ गुमराह करने वाले साथी अधिकारियों के दबाव में आकर के जो कार्य किया गया है यह अत्यंत ही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed