फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   block pramukh working end in wednesday

बुधवार को 12 बजे रात में समाप्त हो जाएगा ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल

Tue, 16 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
block pramukh working end in wednesday
बुधवार को 12 बजे रात में समाप्त हो जाएगा ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल
विज्ञापन

- नए चुने जाने वाले प्रमुखों को बची रकम खर्च करने का मिलेगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। क्षेत्र पंचायत निधि में 14 .770 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। इधर पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान लंबित होने से कुछ प्रमुखों ने अधिकारियों से संपर्क किया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। प्रधान पदों पर एडीओ पंचायत प्रशासक नियुक्त है। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रभार डीएम के पास है। इधर बुधवार को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा है। नियमानुसार एसडीएम को ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इधर क्षेत्र पंचायत निधि में 15वां वित्त का 12.361 करोड़ और पांचवां राज्य वित्त का 2.409 करोड़ रुपये खातों में बचा हुआ है। इधर पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के लंबित भुगतान के लिए कुछ प्रमुख सीडीओ और डीपीआरओ से संपर्क किए। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि 17 मार्च को 12 बजे रात के बाद ब्लॉक प्रमुख का पद समाप्त हो जाएगा। डीएम की ओर से प्रमुख पद पर प्रशासक के तौर एसडीएम को नियुक्त किया जाएगा। जो बजट खर्च नहीं हुआ है, उसे चुने गए नए प्रमुख खर्च करेंगे। वैसे जो जरूरी कार्य होंगे उन्हें नियुक्त होने वाले प्रशासक भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed