फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blast in cylinder, shopkeeper died

वेल्डिंग के दौरान सिलिंडर फटा, दुकानदार की मौत

Fri, 28 Jun 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
blast in cylinder, shopkeeper died
मेंहदावल। स्थानीय कस्बे में सीएचसी के करीब स्थित गैस वेल्डिंग की दुकान में सिलिंडर में विस्फोट से दुकानदार की मौत हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना से कस्बे में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय इसरार पुत्र स्वर्गीय हसनरजा की साइकिल रिपेयरिंग व गैस वेल्डिंग की दुकान सीएचसी के समीप है। शुक्रवार को दोपहर गैस वेल्डिंग करते समय अचानक सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इससे इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी दुकानदारों ने इसरार को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि गैस सिलेंडर के ऊपर लगा वाल्व इसरार के सीने में धंस गया था। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आरडी गौरव ने बताया कि गैस वेल्डिंग करने वाले सिलिंडर के फटने से इसरार को इतनी गंभीर चोट लगी थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना थाने को दे दी गई है। एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने लिखित रूप से पुलिस को अवगत कराया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसलिए पंचनामा भर कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed