फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blamed to use JCB in manrega

मनरेगाः जेसीबी उपयोग की शिकायत

Tue, 14 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
blamed to use JCB in manrega
मनरेगा - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंगलवार को मनरेगा कार्य में जेसीबी का उपयोग किए जाने की शिकायत का फैक्स आते ही विकास विभाग में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम के आदेश पर डीसी मनरेगा व डीडीओ तत्काल नाथनगर ब्लॉक के सुबखरी पहुंच गए। जहां डीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट कठिनईया नदी की खुदाई स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों का बयान लिए। बयान में जेसीबी मशीन से खुदाई की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन



सुबखरी ग्राम पंचायत के जरिए कठिनईया नदी में चल रहे कार्य का डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ रमेश चंद्रा ने जायजा लिया। मौके पर कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों व आसपास के ग्रामीणों से जेसीबी से कार्य कराने के बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों और अन्य ग्रामीणों ने जेसीबी के प्रयोग होने से साफ इंकार करते हुए काफी नाराजगी भी दिखाई। इस दौरान एपीओ सिंह, संजय पांडेय, इंद्रेश यादव, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed