{"_id":"69c6bf4ba1fc78f9610459ac","slug":"blackmailed-woman-by-making-obscene-video-accused-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148162-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मोहम्मद शहजाद निवासी ग्राम जमुनहिया थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ने चोरी से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लगभग एक वर्ष से उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार उससे रुपये व जेवर की मांग की। डर वश उसने अपना और सास का जेवर और दस हजार रुपये दे दिए। शहजाद ने उसके घर आकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 दिसंबर 2025 को यौन शोषण किया।
इसके बाद 10 जनवरी को उससे 50 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर वीडियो वायरल करने और पति को जान से मार देने की धमकी दी। इससे वह काफी डरी व सहमी हुई है। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ शहजादे निवासी मोहल्ला जमुनिया बाग चकसा हुसैन थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को मगहर बाईपास तिराहा के पास से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।