{"_id":"e930586129731576f51520a8b27e5417","slug":"black-lace-shackled-opposition-expressed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला फीता बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला फीता बांधकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विद्युत कर्मी विद्युत केंद्र खलीलाबाद पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।
तकनीकी संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने विद्युत कर्मचारियों के घर पर मीटर लगाने एवं जीटी-दो से अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए दस वर्ष का कार्यकाल और लिखित परीक्षा का फरमान जारी किया है।
यह कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कार्यालय अध्यक्ष हिजुर्रहमान अंसारी ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी सीमित संसाधनों में विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन जब पदोन्नति देने की बात आती है तो लिखित परीक्षा का फरमान जारी कर दिया जाता है।
कर्मचारियों के घर पर मीटर लगाना भी ठीक नहीं है, क्योंकि विद्युत के मद में वेतन से कटौती की जाती रही है। उन्होंने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन सभी बिजली घरों एवं पावर हाउस पर किया गया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में दिलीप मौर्य, सरवन प्रजापति, संतोष यादव, सूरज प्रजापति, नारायन चंद्र चौरसिया, सुनील प्रजापति, अमरनाथ यादव, अजय पाल, दुखीलाल, फूलचंद्र, विजय कुमार जायसवाल आदि शामिल रहे।