{"_id":"66a16dd9400717d4020785c4","slug":"bku-warns-of-agitation-if-problems-are-not-resolved-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118145-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाकियू ने समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाकियू ने समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Thu, 25 Jul 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर 31 जुलाई को वृहद आंदोलन कर पंचायत लगाने की चेतावनी दी है।
भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत रसूलाबाद बाढ़ग्रस्त गांव है। इसके निकट एक कम्पनी के द्वारा गांव के किनारे चहारदीवारी उठा कर गरीब काश्तकारों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। साथ ही कम्पनी के लोगों द्वारा काश्तकारों को दूसरी जाति बता कर भूमि को बैनामा करा लिया गया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम बयारा के कम्पोजिट विद्यालय की दीवार के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इसे हटाया जाए। बयारा चौराहे से देशी शराब की दुकान को हटा कर कहीं अन्यत्र किया जाना जनहित में बहुत जरूरी है।
ग्राम भैंसहिया में पूर्व सांसद के मकान के पास से सूरज श्रीवास्तव के घर तक विद्युत पोल लगाया जाना अति आवश्यक है क्योंकि लगभग डेढ़ सौ मीटर बिना पोल के लगे केबल से बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 31 जुलाई से पूर्व पांचों समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बाध्य हो कर 31 जुलाई को मगहर पुलिस चौकी के निकट वृहद आंदोलन कर पंचायत लगाएगा। इस दौरान सलाहुद्दीन, आत्मा तिवारी, राम हजूर शर्मा, सूरज श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, मुख लाल चौहान, विशाल चौहान, तूफानी चौहान आदि मौजूद रहे।