फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BKU protest on 13th if problems are not resolved

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं का निदान न होने पर भाकियू का प्रदर्शन 13 को

Thu, 08 Feb 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
BKU protest on 13th if problems are not resolved
डीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता-संवाद
- डीएम को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानू गुट के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को डीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें उल्लेख किया गया कि 13 फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बयारा में नई बोरिंग को मोहनबरा में तत्काल लगवाया जाए, जिससे इस गांव के काश्तकारों की समस्या का समाधान हो। फसल को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिन्हें पकड़वाया जाए, रसूलाबाद गांव में बरसात में पानी से भर जाता है, इसे और क्षति पहुंचाने के लिए हाईवे के निकट बन रही चहारदीवारी को रोका जाए। उन्होंने कहा कि मगहर-घघसरा मार्ग पर राख गिराई जा रही है, जिससे राहगीरों की आंखों में पड़ने से वे आंख के मरीज बन जा रहे हैं। इसे रोकने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने कहा कि यदि उनकी मांग का निस्तारण नहीं होता है तो भाकियू कार्यकर्ता 13 फरवरी को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान कक्कू चौहान, जयपाल मौर्या, विजयी पाल, राम स्नेही गुप्ता, दान बहादुर चौहान, रीता देवी, नीतू मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed