फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BKU performed at the Collectorate

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
BKU performed at the Collectorate
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सूखा राहत सभी किसानों के खाते में जल्द से जल्द भेजने सहित 13 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जिले में सूखा राहत किसानों के खाते में भेजा जा रहा है, लेकिन अभी तक अधिकतर किसानों के खाते में सूखा राहत नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बखिरा-अमरडोभा मार्ग पूरी तरह से टूट गया है, इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज की उपलब्धता अभी तक सुनिश्चित नहीं कराई गई है। इस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मंडल उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली के बिल में तमाम गड़बड़ी हो रही है, पूरे जिले में राशन कार्ड तथा आवास में धांधली की जा रही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि तिघरा चौराहा से फेउसी तथा भड़ारी से सीहटीकर तक मार्ग बदहाल है। बौर व्यास से नेेवास चौराहे तक बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने गांवों में खुली बैठकर कराकर विकास कार्य कराए जाने की भी मांग किया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में त्रिलोकी यादव, बाबूलाल यादव, पलटू जायसवाल, प्रभुनाथ, लालजी, कन्हैया यादव, लाल मोहन यादव, संतराम, नागेंद्र चौधरी, रमेश राजभर, कोमल, अनिल कुमार, लाल मोहन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed