{"_id":"59f4c2de4f1c1b71548b97f8","slug":"bku-angered-over-less-increasing-support-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि पर बिफरी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि पर बिफरी भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के समर्थन मूल्य से असंतुष्ट भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर गन्ना जलाकर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गन्ने का वाजिब समर्थन मूल्य नहीं मिलने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए समर्थन मूल्य लागू करनेे की मांग की गई। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र और मंडल उपाध्यक्ष मारतेंदु प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान गन्ना जलाया और कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं व लागत मूल्य को देखते हुए गन्ना मूल्य में 10 दस रुपये की बढ़ोत्तरी किसानों के साथ मजाक है।
प्रधानमंत्री की चुनावी घोषणा के अनुसार लागत मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम गन्ना मूल्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। यही हाल रहा तो किसान गन्ना बोना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों के हित को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल से कम नहीं करने की मांग की। इस दौरान उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय, रामकेवल वर्मा, हरिहर यादव, रमाशंकर यादव, दयाराम विश्वकर्मा, रामसागर चौधरी, भरत पांडेय, मुन्नर प्रसाद, लाल मोहम्मद, ध्रुवचंद साहनी, रमई चौधरी, दयाशंकर, भोला, रामदरश यादव, रामरूप चौधरी, विजय कुमार वर्मा, ओमकार पटवा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।