{"_id":"570940b44f1c1bd228c811bc","slug":"bjp-workers-took-out-a-procession-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकाला।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा सांथा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष पर शनिवार को क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जो ब्लॉक क्षेत्र के हरैया, बौरब्यास, मुसहरा, मेंहदूपार, राजेडीहा, निघुरी, सांथा, अठलोहिया होते हुए प्रतापपुर पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
जुलूस की अगुवाई युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजन सिहं और नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। सभा में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। भाजपा नेता मदन नरायन सिंह ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। अभी तक मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में किसानों को सूखा राहत का चेक नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार सरकार संवेदनहीन हो गयी हैं। जुलूस में बृजनंदन पाठक, अन्नू सिंह, आलोक सिंह, दिवाकर सिंह, शिवा जी शुक्ला, विपिन वर्मा, रामसरन शर्मा आदि शामिल रहे।