{"_id":"65cf9944c9cac115900f855f","slug":"bjp-workers-burnt-the-effigy-of-former-cm-akhilesh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109893-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश का पुतला जलाया
Fri, 16 Feb 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
- मध्य प्रदेश के सीएम पर टिप्पणी करने से थे नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेंहदावल बाईपास पर पुतला जलाया। साथ ही अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से माफी मांगने जाने की मांग की।
भाजपा नेता अश्वनी चौरसिया ने कहा कि अखिलेश यादव को एक पिछड़ा वर्ग से आने वाले मोहन यादव को आगे बढ़ते देख जलन हो रही है। अखिलेश यादव राजनीति विरासत में मिली है, वो क्या जाने संघर्ष क्या होता है। कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता को साइड करके और चाचा की राजनीतिक हत्या करके गद्दी हासिल की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव माफी मांगे। इस दौरान आदित्य यदुवंश, राघवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र यादव, अत्रेश श्रीवास्तव, गौरव अग्रहरि समेत अन्य मौजूद रहे।