{"_id":"581f6c1a4f1c1bf37eb376e6","slug":"bjp-trying-to-change-the-success-of-the-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए जुटे भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र की तैयारी बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए मंथन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 दिसंबर को परिवर्तन यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का कांटे बाईपास पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब भी भाजपा ने यात्राएं निकाली है तब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। यह परिवर्तन यात्रा अबकी आर मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज का सफाया होने जा रहा है, जरूरत है कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ सक्रिय रहने की। जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का स्वागत जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जगह-जगह किया जाएगा। इसके लिए जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है वह अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। भाजपा नेता कुमार अशोक पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार प्राचीन काल से असत्य पर सत्य की विजय होती आयी है, ठीक उसी प्रकार परिवर्तन यात्रा भ्रष्टाचार, गुुंडाराज रूपी असत्य से जनता को निजात दिलाएगी। बैठक में अम्ब्रीश राय, सारवती देवी, सुनीता अग्रहरि, धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दीपू सिंह, हरिकेश चौरसिया, पुरूषोत्तम गुप्ता, संतराम वरूण, गुड्डू वर्मा, अश्वनी, गजेंद्र पांडेय, संदीप वर्मा, गणेश पांडेय, अनिल पांडेय, वीरेंद्र शुक्ल, पुन्यात्मा जायसवाल, विवेकानंद वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, रंगीलाल चौधरी, राजकुमार पांडेय, सत्य प्रकाश, अब्दुल हक, राजू राय, रविंद्र तिवारी, सतविंदर पाल, संदीप पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
जातिगत राजनीति से विकास रुका:अनिरूद्ध
जातिगत राजनीति के कारण प्रदेश विकास के रास्ते से कोसों दूर हो गया हैं। ऐसे में प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने के लिए फिर भाजपा को सत्ता में लाना होगा। यह बातें रविवार को श्रीजगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं की परिवर्तन रथयात्रा केे लिए हुई बैठक में विधान सभा प्रभारी अनिरुद्ध शुक्ल ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति पर आधारित सपा, बसपा की सरकारों ने सत्ता में पहुंचकर प्रदेश को लूटने का कार्य किया। अब भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर बूथ स्तर पर पहुंचकर केंद्र की नीतियों से लोगों को जागरूक करें और परिवर्तन रथ यात्रा को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दें। इस अवसर पर भाजपा नेता मदन नरायन सिंह, भूपेंद्र तिवारी, गजेंद्रनाथ उर्फ मुन्ना राय, सेतभान राय, राजेश सिंह, दिनेश पांडेय, पवन तिवारी, गणेश पांडेय, जनार्दन लाल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दयाराम मिश्र, उदयराज यादव, अखिलेश उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी, बृजनंदन पाठक, रामबहादुर सिंह, वीरेंद्र पांडेय, राजेश राय, राममिलन दूबे, दीपक साहू, अजीत राय, प्रेमचंद्र तिवारी, परमात्मा सिंह, अनिरुद्ध पांडेय आदि मौजूद रहे।
परिवर्तन यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें:श्यामकरन
प्रदेश में बदलाव के लिए भाजपा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा के बकौली बाग में बैठक किया। बैठक में शामिल बूथ, सेक्टर अध्यक्षों समेत सभी को इस कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लेने और भीड जुटाने के लिए जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि परिवर्तन यात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाए। अमर सिंह दुषाध ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की कामयाबी के बाद भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है। बैठक को महेंद्र दुबे, प्रहलाद चौधरी, बब्बन शर्मा, जी पी कन्नौजिया, राजकुमार, प्रदीप कन्नौजिया, गणेश चौहान, संतोष चौहान, ओमप्रकाश यादव, पीएन सिंह, नीतिश राय, दिलीप राय, राजा राजन सिंह, भीमसेन चौधरी, राम सरीख यादव, रजनी पांडेय, कपिलदेव कन्नौजिया, कमलेश राव, अरुणेश दुबे, रामजी यादव, राधेश्याम आदि लोगो ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता रणविजय सिंह तथा संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया।