फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP leader injured in accident dies during treatment

हादसे में घायल भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत

Thu, 03 Nov 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader injured in accident dies during treatment
हादसे में घायल भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर रूपिन के पास हुए हादसे में घायल हुए थे ध्रुव चंद्र
धनघटा। धनघटा -मुखलिसपुर मार्ग पर रूपिन के पास हुए हादसे में घायल भाजपा नेता की बुधवार की देर शाम गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया।

डेफरा गांव निवासी 60 वर्षीय ध्रुव चंद ओझा भाजपा के कटार मिश्र बूथ के अध्यक्ष थे। पिछले सप्ताह वह बाइक से धनघटा गए थे। शाम के समय जब वह घर लौट रहे थे तो रूपिन गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। संयोग से उसी समय पुलिस क्षेत्राधिकारी रामप्रकाश मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। मलौली में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। परिजन मेडिकल कॉलेज में न ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उनका इलाज करवा रहे थे। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ केडी सिंह ने बताया कि ध्रुवचंद ओझा के मौत की सूचना मिली है, लेकिन इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ध्रुव चंद की मौत की सूचना पाकर भाजपा नेता पौली ब्लॉक के प्रमुख राममिलन यादव, गणेश पांडेय, अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, अनिरुद्ध शुक्ला, प्रदीप कुमार अग्रहरि, शिवप्रसाद मद्धेशिया, उमेश सिंह, पीएन सिंह आदि पीड़ित के घर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed