फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP government fails on law and order

कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार फेल

Thu, 18 May 2017 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 18 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 BJP government fails on law and order
जयंत चौधरी - फोटो : self
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो गई। सरकार बनने के दो माह में ही प्रदेश में 399 हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि कई स्थानों पर दंगे भी हुए। सभी को साथ लेकर विकास करने वालों के राज में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और सरकार तीन तलाक, मंदिर व गाय के मुद्दे में उलझी हुई। 
विज्ञापन


देवरिया निवासी शहीद बीएसएफ जवान प्रेमसागर के घरवालों में मिलकर लौटते समय बृहस्पतिवार शाम पार्टी पूर्वी यूपी अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के घर पर पत्रकारों से बातचीत में जयंत ने कहा कि दो माह में सहारनपुर, मेरठ सहित कई शहरों में दंगे हुए हैं। किसान भुखमरी के कगार पर हैं। उसके बाद भी प्रदेश की सरकार किसानों के हित में कुछ नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश सरकार बताएं कि अब तक कितने किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद भी उपस्थित थेे। इससे पूर्व उनके आगमन पर संतलाल सैंथवार, रमाकांत चैधरी, श्रवण कुमार सिंह, बाबूलाल कन्नौजिया, बृजभवन सिंह सैथवार, दुर्गेश सिंह सैथवार, सचिन सिंह सैथवार, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रामानंद गौड़, बाल सिंह सैथवार, पप्पू खान, जमाल अहमद, सुरेंद्र सिंह सैथवार, सुरेश गुप्त, शिवेंद्र सिंह सैथवार, राजा ऐश्वर्य राज सिंह, शेर सिंह ने माला पहनाकर रालोद महासचिव का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed