फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP celebrated black day, took out silent procession

Sant Kabir Nagar News: भाजपा ने मनाया काला दिवस, निकाला मौन जुलूस

Tue, 15 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated black day, took out silent procession
- एचआर इंटर काॅलेज में हुई गोष्ठी, कैबिनेट मंत्री बोले- विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर में मौन जुलूस निकाला। इसके बाद एचआर इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के साथ भाजपा कार्यकर्ता बैंक चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मौन जुलूस निकाला गया, जो गोलाबाजार होते हुए मुखलिसपुर तिराहा होकर एचआर इंटर काॅलेज पहुंचा। यहां पर गोष्ठी हुई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के बंटवारे के दौरान तमाम लोगों के प्राण चले गए। यह दर्द भुलाया नहीं जा सकता है। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख को रक्त रंजित कर दिया गया। नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित किया और लाखों की संख्या में लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि 14 अगस्त भारतीय इतिहास का काला दिवस साबित हुआ। भारत के इतिहास में यह ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण दिन था, जिस दिन भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति का बंटवारा हो गया। इस दौरान मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, अमर राय, आंनद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, राम ललित चौधरी, सतविंदर पाल सिंह, गणेश पांडेय, बनार्जी लाल अग्रहरि, सेतबान राय, यत्रिमुनि राय, निरंकार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed