{"_id":"66a16e8d33e008d54809f734","slug":"bisouva-police-accused-of-beating-a-child-and-a-middle-aged-man-khalilabad-news-c-7-1-gkp1052-632106-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिसौवा पुलिस पर बच्चे व अधेड़ को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिसौवा पुलिस पर बच्चे व अधेड़ को पीटने का आरोप
Thu, 25 Jul 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल । थाना क्षेत्र के विसौवा चौकी पुलिस पर विवाद के एक मामले में एक पक्ष को बुलाकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आपबीती सुनाई है। इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार पुलिस के दुर्व्यवहार से तंग आकर काफी भय में है।
पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरती देवी पत्नी रामदयाल निवासी बनकटा थाना मेंहदावल ने उल्लेख किया है कि तीन दिन पूर्व बेटे से पड़ोसी के पुत्र से विवाद हुआ था। इस मामले में मेंहदावल थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। गत मंगलवार को विसौवा पुलिस हमारे घर पहुंची तथा मेरे छोटे बेटे को पड़कर पुलिस चौकी पर ले गए। पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही के द्वारा हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पति और बेटे को पट्टे व बेल्ट से मारा-पीटा गया।
इस मामले में पीड़िता ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर मिली थी, जिसकी जांच विसौवा पुलिस कर रही थी। उसी के सिलसिले में चौकी पर बुलाया गया होगा। पिटाई का आरोप सरासर गलत है।