फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   birth anniversary of sant kabir begins with beejak path

बीजक पाठ के साथ प्राकट्योत्सव का आगाज

Mon, 25 Jun 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
birth anniversary of sant kabir begins with beejak path
मगहर कबीर चौरा परिसर में बीजक पाठ करते कबीर पंथी संत। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। सद्गुरु कबीर के 620वें प्राकट्य दिवस पर कबीरचौरा परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, बीजक पाठ और हवन से किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों से आए कबीर के अनुयायियों व संतों ने हिस्सा लिया। समूचा परिसर संत कबीर की वाणी से गूंज उठा।
विज्ञापन


कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में महान मध्यकालीन समाज सुधारक और दुनिया को सांप्रदायिक समरसता का संदेश देने वाले संत कबीर का 620वां प्राकट्योत्सव महंत विचार दास के नेतृत्व में धूमधाम से मनाने का सिलसिला सोमवार की सुबह आठ बजे ध्वजारोहण और बीजक पाठ के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन


बीजक पाठ के बाद संतों ने सामूहिक रूप से हवन किया। शाम को आमी नदी की महाआरती भी हुई। महंत विचार दास ने बताया कि कबीर साहब के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर बीजक पाठ के पश्चात ध्वजारोहण होता है। उन्होंने कहा कि कबीर साहब की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगहर स्थित कबीर चौरा परिसर में भी पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम हो रहा है। अंतिम दिन 28 जून के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों हरियाणा, दिल्ली, बिहार, गुजरात के अलावा प्रदेश के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से कबीर प्रेमी भक्तों ने पूरी आस्था के साथ कबीर बीजक पाठ में शामिल हुए।


इस अवसर पर केशवदास, रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, राजेंद्र दास, राघव दास, शांति दास, अरविंद दास शास्त्री, डॉ. अजय पांडेय, रविप्रकाश पांडेय, अवधेश सिंह, विजय तिवारी, अमरजीत दास समेत बड़ी संख्या में कबीर पंथ के संत और अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed