फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bike tricolor rally

भाजपाइयों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

Thu, 11 Aug 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
bike tricolor rally
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
भाजपाइयों ने निकाली बाइक तिरंगा रैली
विज्ञापन

13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए किया जागरूक
संतकबीरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता के लिए बुधवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। रैली को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
भाजपा नगर मंडल के आह्वान पर कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। यहां से बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सरैया बाईपास, नेदुला चौराहा, डीएम ऑफिस, मेंहदावल बाईपास, डीघा, बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर, चकदही, तितौआ, मिल चौराहा, गोला बाजार से बाईपास चौराहा होकर नेदुला होते हुए पुन: जूनियर हाईस्कूल पहुंची। यहां पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि हमारे आन, बान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प जुड़ें। खलीलाबाद सदर के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के जरिए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया जा रहा है। इससे राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव का प्रकटीकरण होगा। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर, हर कार्यालय, हर प्रतिष्ठित संस्थान, हर स्कूल-कॉलेज में तिरंगा फहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इससे जुड़कर आजादी के अमृत महोत्सव में सभी भागीदारी बनें। तिरंगा बाइक रैली में संजीव राय, श्याम सुंदर वर्मा, सुनीता अग्रहरि, किरण प्रजापति, सतविंदर पाल सिंह, ब्रह्मनंद पांडेय, श्रवण अग्रहरि, सत्यप्रकाश सिपाही आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed