{"_id":"65d79dcce15d37f1c0029204","slug":"bike-riding-youth-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110178-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित खरचा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी मलौली ले गई।
जानकारी के अनुसार खरचा गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामनिरंजन 30 वर्ष बुधवार की देर रात को बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही राम जानकी मार्ग पर स्थित खरचा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की मदद से घायल को मालौली सीएचसी पहुंचाया।
जहां चिकित्सको ने घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर लेकर चले गए। जहां मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।