{"_id":"679e5fa4b67e595e06014581","slug":"bike-riding-youth-dies-two-girls-injured-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127945-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो किशोरियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो किशोरियां घायल
Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
मड्या हाईवे किनारे हुए सड़क हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या ओवरब्रिज पर शनिवार की देर शाम को हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो किशोरियां घायल हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शाम लगभग सात बजे के आसपास बस्ती से खलीलाबाद लेन पर एक बाइक पर सवार होकर एक युवक व दो किशोरियां जा रही थी। मड़या ओवरब्रिज के ऊपर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में ठोकर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दोनों किशोरियां को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोरियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया।
मृत युवक की पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गुलरिहा गांव के निवासी हरीलाल (42) पुत्र संजय के रूप में, जबकि घायल किशोरियों की पहचान गुलरिहा निवासी महिमा (16) पुत्री मंगरु और शिवकुमार की 13 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई।
विज्ञापन
घायल किशोरियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द दिया जाएगा।ल