फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding teacher died after being hit by truck in Sant Kabir Nagar

Road Accident: ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Fri, 05 Apr 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

संत कबीर नगर जिले में  ट्रक के चपेट में आने एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bike riding teacher died after being hit by truck in Sant Kabir Nagar
demo pic

विस्तार

धनघटा तहसील अंतर्गत शुक्रवार की देर रात राम जानकी मार्ग पर निहैला गांव के पास ट्रक के चपेट में आने से 55 वर्षीय बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलदारी जोत गांव निवासी वीर बहादुर सिंह (55) शनिचरा बाजार में स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की देर रात किसी काम से खलीलाबाद गए हुए थे। जब वह वाइक से घर लौट रहे थे ।राम जानकी मार्ग पर निहैला गांव के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें अपने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। 
विज्ञापन


राहगीर तथा आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने वीर बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed