फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding miscreants looted businessman's chain and mobile

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी का चेन व मोबाइल लूटा

Mon, 22 Jul 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted businessman's chain and mobile
- शनिवार देर रात को हाईवे स्थित बंगला ताल के करीब हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे बंगला ताल के पास शनिवार की देर रात बाइक सवारों ने कारोबारी को थप्पड़ मारकर गले से सोने की चेन और मोबाइल फाेन लूट लिया। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कारोबारी की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया है।
संदीप कुमार सिंह निवासी मंझरिया गुलामराय ने बताया कि उनका मकान गायत्री मंदिर के सामने मैरिज हाॅल के बगल में है। 20 जुलाई को रात नौ बजे के गांव से अपने दूसरे मकान जो शहर में है, वहां जाने के लिए बाइक से निकले थे। बंगला ताल से पहले पहुंचने पर पीछे से तीन बाइक से चार लोग आगे आकर बाइक को रोक लिए। उन्हें थप्पड़ मारकर बाइक की चाभी निकाल ली।
विज्ञापन

कारोबारी का आरोप है कि इसके बाद गले से सोने की चेन व मोबाइल फोन भी छीन लिए। मोबाइल के कवर में बैंक का एटीएम एवं आधार कार्ड की फोटो काॅपी रखा हुई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed