फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riding miscreants looted 1.05 lakh from finance company employee

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1.05 लाख लूटे

Wed, 19 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 1.05 lakh from finance company employee
धनघटा क्षेत्र के प्रजापति पुर कटार मिश्र मार्ग लुट के बाद पीड़ित से जानकारी लेते सीओ और एसओ संत
- शोर मचाने पर चरवाहों ने दौड़ाया, एक बाइक छोड़कर भागे लुटेरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी



संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर-कटार मिश्र मार्ग पर माधवपुर गांव के पास मंगलवार को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 1.05 लाख रुपये लूट लिए। शोर सुनकर चरवाहे घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले। मौके पर छूटी बाइक के नंबर प्लेट से बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के कडसहरी गांव निवासी गिरिजेश यादव चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में कलेक्शन एजेंट है। मंगलवार को कटार मिश्र गांव से समूहों से पैसे एकत्र कर बाइक से प्रजापतिपुर की तरफ जा रहे थे। रामपुर और माधोपुर गांव के बीच में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनका झोला छीनने लगे। शोर मचाने पर उन्होंने थप्पड़ मारकर झोल छीन लिया। तभी कुछ दूर मौजूद चरवाहों ने उन्हें दौड़ा लिया। हड़बड़ी में बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले। दूसरी बाइक मौके पर ही छूट गई। पीड़ित ने बताया कि झोले में कंपनी के कलेक्शन के 1.05 लाख रुपये थे। सूचना पर एएसपी संतोष सिंह, सीओ बृजेश सिंह और एसओ संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से बदमाशों की छूटी जब्त कर ली है।
विज्ञापन




कोट--



पीड़ित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी का कर्मी है। बदमाश एक लाख पांच हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों की मौके पर छूटी बाइक किसके नाम से रजिस्टर्ड है, पता किया जा है। चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- संतोष कुमार सिंह,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed