{"_id":"681b9d312d98c05e6901af81","slug":"bike-riders-collided-with-a-parked-truck-all-three-died-on-the-spot-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132263-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में टकराए बाइक सवार, तीनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में टकराए बाइक सवार, तीनों की मौके पर मौत
Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
शनि राजभर। फाइल फोटो
संतकबीरनगर। घनघटा क्षेत्र में महाखरपुर के पास रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक ही बाइक पर सवार दो युवक और एक किशोर पीछे से टकरा गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक बस्ती और दो महुली थाना क्षेत्र के हैं। किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बस्ती जिला के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डामरजोत के रहने वाले चंद्रभान (18) पुत्र हरिचरण राजभर चार मई को महुली क्षेत्र के परसौना में मामा राधेश्याम राजभर के घर आया था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे ममेरे भाई शनि राजभर (18) पुत्र राधेश्याम राजभर और पड़ोसी अमन राजभर (17) पुत्र सुभाष राजभर के साथ धनघटा क्षेत्र में एक दोस्त के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर तीनों घर से एक ही बाइक से निकले थे।
रात में करीब 12 बजे राम जानकी मार्ग पर स्थित सीएचसी मलौली और महाखरपुर के बीच सड़क के किनारे खड़े एक खराब ट्रक में तीनों पीछे से जा टकराए और सड़क पर गिरकर तड़फने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी मलौली ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।