{"_id":"6a061712f3ca404fd7086804","slug":"bike-rider-dies-in-tractor-collision-one-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150524-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की नवीन सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
नवीन सब्जी मंडी के पास सुबह लगभग 6:00 बजे हादसा हुआ। मगहर के तकिया बाजार निवासी दीपचंद (40) पुत्र स्वामीनाथ वर्ष व अमरनाथ (26) पुत्र प्रेमचंद्र सब्जी बेचने नवीन मंडी जा रहे थे। सरैया बाईपास से विपरीत दिशा में जा रही बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दीपचंद को मृत घोषित कर दिया और घायल अमरनाथ का उपचार शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घायल को अस्पताल भिजवाया गया। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।