{"_id":"678959a970e05ae6810a5563","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-two-seriously-injured-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-127184-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-टाॅली की ठोकर बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-टाॅली की ठोकर बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Fri, 17 Jan 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
- रुधौली-नंदौर मार्ग पर बभनी गांव के पास हुआ हादसा
- मृत युवक की घायल पत्नी की हालत गंभीर, रेफर
बेलहर। बेलहर कला क्षेत्र के रुधौली-नंदौर मार्ग पर बभनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेलवा सेंगर निवासी आनंद (26) पुत्र नीबर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे अपनी पत्नी विमला देवी को लेकर बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने जा रहा था रास्ते में बभनी गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिसमें आनंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक सवार विमला देवी और रूबी पत्नी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
मृतक के भाई राजन गौतम ने बताया बेलहर कला थाने में पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि घायलों में विमला की गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है जबकि रूबी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली भट्टा मालिक इंद्रजीत यादव निवासी बभनी, बेलहर खुर्द की है। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक और ईंट भट्टा मालिक इंद्रजीत यादव के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है।