फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bike rider died in accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 03 Jul 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित सेमरा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित सेमरा गांव से 100 मीटर पश्चिम रविवार की सायं अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि राजेश पुत्र रामनाथ (28) निवासी ग्राम जंगल उन डुमरी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर रविवार को बाइक से गोरखपुर की तरफ से खलीलाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित सेमरा गांव से 100 मीटर पश्चिम पहुंच कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल 108 नंबर एड्डबुलेंस से इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed