{"_id":"65a44c08855e546c9d0aefec","slug":"bike-rider-died-in-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8286-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार के ऊपर कूदी नीलगाय, खंभे से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार के ऊपर कूदी नीलगाय, खंभे से टकराया, मौत
Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के बरगदवां के पास हुई घटना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बरगदवा बंधे पर बाइक सवार के ऊपर नील गाय कूद गई। इससे बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत परिवार में कोहराम चीख-पुकार मची है।
धनघटा क्षेत्र के बरगदवा निवासी संतराम (35) पुत्र राममिलन किसी काम से बाइक से धनघटा चौराहे पर गए थे। वहां से वह वापस आ रहे थे। अभी वह गांव के बाहर बंधे पर पहुंचे ही थे कि अचानक उनके ऊपर तेजी से आई नीलगाय कूद गई। इससे वह बाइक समेत बिजली के खंभे से टकरा गए। उसके बाद वहीं गिर गए। यह घटना देखकर आसपास के लोग चिल्लाते हुए दौड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी मलौली ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
संतराम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। संतराम की पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा छह साल और दूसरा दो साल का है। धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पिता राममिलन ने बताया कि बेटा संतराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे है। उसकी मौत से परिवार टूट गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर शुभचिंतक राममिलन को सांत्वना दे रहे थे।