फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike rider collided with a pillar on the middle of the road

Sant Kabir Nagar News: बीच सड़क पर खंभे से टकराया बाइक सवार, मौत

Sat, 25 Feb 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Sat, 25 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

मेंहदावल क्षेत्र के छपिया अनंत निवासी 25 वर्षीय अमरनाथ यादव पुत्र कैलाश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए नौलखा चौराहे पर गया था। वापस आते समय वह बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच में लगे पोल से टकरा गया।

विज्ञापन
Bike rider collided with a pillar on the middle of the road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

 मेंहदावल क्षेत्र के नौलखा के पास बीच सड़क पर लगे खंभे से एक बाइक सवार युवक टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेंहदावल क्षेत्र के छपिया अनंत निवासी 25 वर्षीय अमरनाथ यादव पुत्र कैलाश यादव बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए नौलखा चौराहे पर गया था। वापस आते समय वह बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच में लगे पोल से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मेंहदावल रविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में अमरनाथ यादव की मौत हो गई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना पर सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जयराम पांडेय शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed