फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike hits girl, fights on protest

Sant Kabir Nagar News: बाइक से बच्ची को मारी टक्कर, विरोध पर मारपीट

Wed, 08 Apr 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bike hits girl, fights on protest
बेलहरकला थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव में बाइक चालक ने एक बच्ची को टक्कर मार टी। परिजनों के विरोध पर उसने परिवार के साथ घर पर चढ़कर मारपीट की। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित गिरीश चंद्र ने बताया कि चार अप्रैल को शाम 6:00 बजे उनकी नातिन साक्षी मिश्रा (6) दुकान के सामने रोड के बगल में खेल रही थी। उसी दौरान गांव का अभिषेक ने बाइक से जाते हुए नातिन को टक्कर मार की।
उसके रोने की आवाज सुनकर तमाम लोग पहुंचे और उसे काफी डांटा, जिस पर वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद अभिषेक अपने साथ सोनू, विशाल, किशन, सर्वजीत व अमरजीत लोहे की रॉड व चाकू लेकर उनके दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। मना करने पर उन्हें व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमलाकर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में दोनों को काफी चोटें आईं और पत्नी बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे बार-बार उल्टी हो रही थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उपचार होने के बाद पत्नी की स्थिति कुछ सही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed