फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike and other vehicle collide, young man dies

Sant Kabir Nagar News: बाइक व अन्य वाहन के बीच टक्कर, युवक ने तोड़ा दम

Fri, 17 Apr 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike and other vehicle collide, young man dies
- पारसीर में राम जानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन



धनघटा/ रोसया बाजार। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग धनघटा में शुक्रवार को बाइक और एक अन्य वाहन के बीच हुई टक्कर में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मडपौना गांव निवासी 23 वर्षीय अजय उर्फ सोनू शाम के समय धनघटा से घर लौट रहे थे। जब वह बाइक से परासीर गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार के साथ आए अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए आगे भाग निकला। अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

टेंपों की चपेट में आकर युवक घायल
महाखरपुर गांव निवासी बाइक सवार 32 वर्षीय राजेंद्र शुक्रवार सुबह मलौली के पास टेंपो को चपेट में आकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इन दोनों मामलों में तहरीर नहीं मिली है। अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed