{"_id":"673636289d0f3fecb50d3011","slug":"bihar-youth-dies-after-falling-from-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123806-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Thu, 14 Nov 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चुरेब मुंडेरवा के बीच बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कांटें चौकी क्षेत्र के भैंसा सेहरी गांव के पास सुबह करीब 10 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराया।
सीएचसी खलीलाबाद से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज कुमार चौधरी उम्र 20 वर्ष पुत्र रामनरायन चौधरी निवासी बार्ड नंबर दो गिद्धू मधेपुरा बिहार के रूप में हुई। उसके सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद चिकित्सकों ने मामले में पुलिस को मेमो भेजकर घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवा दिया। संवाद