फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bihar elections cause increased rush in trains, local commuters suffer

Sant Kabir Nagar News: बिहार चुनाव के कारण ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लोकल यात्री परेशान

Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bihar elections cause increased rush in trains, local commuters suffer
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
संतकबीरनगर। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ी भीड़ काफी ज्यादा थी। लोगों को उम्मीद थी कि त्योहार बीतने के बाद राहत मिलेगी, लेकिन बिहार चुनाव के कारण ट्रेनों में भीड़ और बढ़ गई है। बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, जो लोग बाहर से लौट रहे हैं, उन्हें जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। इससे लोकल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिहार विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को मतदान होना है। जो लोग अभी तक त्योहारों में नहीं आए थे, वह लोग अब लौट रहे हैं, ताकि मतदान में भाग ले सके। इसका असर ट्रेनों पर पड़ा है। बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल आ रही है। स्थिति यह है कि पंजाब, मुम्बई, गुजरात, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में काम करने वाले बिहार के लोग घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इससे सबसे ज्यादा प्रभावित लोकल यात्रियों को हो रही है। सीट न मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोकल यात्री ट्रेनों की जगह बस में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले दिलीप कुमार, आशीष कुमार ने बताया कि भटनी जाना है, लेकिन ट्रेनें फुल आ रही हैं। ऐसे में कोच में प्रवेश करने में भी परेशानी है। इन लोगों ने बताया कि अब बस से ही सफर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed