{"_id":"679bc753d7787bf1d2037b44","slug":"big-vehicles-will-go-to-ayodhya-only-after-the-crowd-reduces-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127797-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में भीड़ कम होने के बाद ही जाएंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में भीड़ कम होने के बाद ही जाएंगे बड़े वाहन
Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास रूट डायवर्जन को लेकर निरीक्षण करते एडीजी
संतकबीरनगर। एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार ने निर्देश दिया कि अयोध्या धाम में भीड़ कम होने तथा वहां से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा। इससे पहले बड़े वाहनों को डायवर्ट रूट से ही भेजा जाएगा। उन्होंने यातायात प्रबंधन के साथ ही कमियों को दूर करने का निर्देश भी दिया।
प्रयागराज और अयोध्या में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की वजह से पूर्वांचल के कई जनपदों में जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका नतीजा यह है कि जिले में भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, साथ ही साथ जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। इसमें हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं तथा जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान करके श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में प्रयागराज महाकुंभ से वापस आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए जनपद में मगहर स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य स्थानों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया।
हाईवे पर अयोध्या व लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर भेजा गया। एसपी सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में एडीजी गोरखपुर जोन ने जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन का हाल जाना।