फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Big vehicles could not pass due to route diversion

Sant Kabir Nagar News: रूट डायवर्जन के चलते नहीं जा पाए बड़े वाहन

Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Big vehicles could not pass due to route diversion
संतकबीरनगर। शहर के पक्का पोखरा के पास अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने लिए लगने वाली भीड़ को देखते हुए मेंहदावल बाईपास, दुर्गा मंदिर बरदहिया के पास से रूट डायवर्जन कर दिया गया था। इसके कारण बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। सात बजे के बाद रूट डायवर्जन हटा दिया गया। सुबह भाेर में तीन बजे फिर रूट डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन

छठ पर्व पर शहर में सबसे ज्यादा भीड़ पक्का पोखरा के पास होती है। मेहदावल बाईपास से आजाद चौक के रास्ते बड़े वाहन अंबेडकर नगर की तरफ जाते है। आजाद चौक के पास ही पक्का पोखरा बना हुआ। जहां पर व्रती महिलाओं की भीड़ को देखते हुए तीन बजे के बाद रूट डायवर्जन कर दिया गया। इसकी वजह से बड़े वाहन इस मार्ग पर नहीं जा सके। उधर, बरदहिया दुर्गा मंदिर से बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया। मुखलिसपुर तिराहे से भी वाहन नहीं जा पाए, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो पाई। यातायात पुलिस ने धनतेरस से सबक लेते हुए इस बार व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। ताकि जाम की समस्या न हो। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि तीन बजे के बाद बड़े वाहनों को आजाद चौक की तरफ नहीं जाने दिया। जिन्हें जरूरत थी, उन्हें सरैया, मोती चौराहा होते हुए धनघटा की तरफ भेजा गया। जिससे शहर में कही भी जाम नहीं लग पाया। रात सात बजे मार्ग को खोल दिया गया। भोर में तीन बजे से फिर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed