फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Big projects will change the picture of the district, the vehicle of development will run

Sant Kabir Nagar News: बड़ी परियोजनाएं बदलेंगी जिले की तस्वीर, दौड़ेगी विकास की गाड़ी

Mon, 06 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Big projects will change the picture of the district, the vehicle of development will run
बन कर तैयार रेलवे स्टेशन- संवाद
संतकबीरनगर। जिले की तस्वीर तेजी से बदली रही है। प्रशासन के प्रयास धरातल पर उतरने लगे हैं। जहां शासन ने केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, कताई मिल को औद्योगिक क्षेत्र बनाने सहित टेक्सटाइल हब की दिशा में कदम बढ़ाया है वहीं पुरानी पुरानी परियोजनाओं के कार्य में भी तेजी आई है। इससे जहां विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है वहीं लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने कई परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इनमें से केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है। खलीलाबाद विकास खंड के जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी वहीं क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। इसके साथ ही जिले के तीनों तहसीलों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए जमीन भी चिह्नित हो गई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के उस्का खुर्द में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। साथ ही धनघटा के बगही जमीन चिह्नित है और मेंहदावल में जमीन देखी गई है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खलीलाबाद के लिए धन का आवंटन हो चुका है। जबकि अन्य दोनों तहसीलों के लिए जमीन का प्रस्ताव जाने के बाद धन का आवंटन होने की उम्मीद है। इसी बीच शासन ने बंद पड़ी मगहर कताई मिल को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया है। यहां पर अब उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे जिले में निवेश बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीडा को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ दिनों पूर्व शहर को टेक्सटाइल हब बनाने के लिए भी शासन ने हरी झंडी दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारियों अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अमल करने के निर्देश दिए है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से जिले की तस्वीर बदल जाएगी। विकास की गति तेज होगी और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
-----------------
10 करोड़ से हो रहा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। यहां पर स्टेशन के प्लेट फार्म को ऊंचा करने, प्लेटफार्म का विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, सोलर के जरिए बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे से लैस करने सहित अन्य कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में मल्टी लेबल पार्किंग, सभागार, मल्टी काॅम्प्लेक्स आदि की भी मंजूरी मिल चुकी है। जिस पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

कोट
जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कई बड़ी परियोजनाओं की शासन से मंजूरी मिली है। जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। इससे विकास की रफ्तार तेज होगी और रोजगार भी बढ़ेगा।
-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed