फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bicycle tour will take the information

साइकिल यात्रा निकालकर देंगे जानकारी

Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bicycle tour will take the information
सपा की बैठक हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 साइकिल यात्रा की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीनों विधान सभाओं में निकाले जाने वाले साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।  
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव ने कहा कि विगत 2012 में सीएम ने पूरे प्रदेश में रथ यात्रा के साथ स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा का कुशल नेतृत्व किया था। इसके परिणाम स्वरूप विधान सभा की लगभग 60 प्रतिशत से अधिक सीटे जीत कर सरकार बनाई। सपा के चार साल के कार्यकाल में समाजवादी सरकार अपने किए वादों को पूरा करते हुए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता को देने में कोई कोताही नहीं की।
विज्ञापन

 सरकार की उन्हीं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनपद के प्रत्येक विधान सभा के गांव गांव तक पहुंचाने के लिए 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक दिन 15 साइकिल यात्रियों की 10 टीमें अलग-अलग नेताओं के निर्देशन में प्रतिदिन चलाई जाएंगी। मेंहदावल विधान सभा की जिम्मेदारी राज्य मंत्री लक्ष्मीकांन उर्फ पप्पू निषाद को, खलीलाबाद विधान सभा की जिम्मेदारी विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव और धनघटा विधान सभा की जिम्मेदारी विधायक अलगू प्रसाद चौहान की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जनपद के साइकिल यात्रा के प्रभारी जिलाध्यक्ष अपने संगठन के साथ होंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लोरिक यादव, खलीलाबाद विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, इंदल यादव, कुरैश अहमद सिद्दीकी, श्रीराम यादव, डॉक्टर रामनाथ चौरसिया, रामनिवास यादव, प्रमुख मनोज राय, बालेंदु यादव, लाल चंद यादव, रामा यादव, स्वामीनाथ, निसार अहमद, शिवनाथ यादव, प्रमोद निषाद, राम मिलन यादव, रमाकांत यादव, गुंजा यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed