फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhamashah's life is exemplary for the society.

Sant Kabir Nagar News: भामाशाह का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

Sun, 30 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bhamashah's life is exemplary for the society.
- भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दानवीर भामाशाह की जयंती पर विकास भवन सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है। समाज सेवा के कार्यों में व्यापारी समाज हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। आयुक्त राज्य कर राजेश पाण्डेय ने दानवीर भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डाला। एडीएम ने जीएसटी से संबंधित विभागीय सुविधाओं पर चर्चा करते हुए जीएसटी पंजीयन के लाभ को बताया।
विज्ञापन

एडीएम बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी कल्याण के लिए व्यापारी दुर्घटना योजना चलाई। विगत दिनों में कुल तीन लाभार्थियों को उक्त योजना का लाभ दिया गया है। व्यापार मण्डल के पदाधिकारी श्रवण कुमार अग्रहरि, सर्वदानंद पांडेय, अमित जैन, रवि उदय पाल ने व्यापारियों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर स्थानीय उत्पादों व ओडीओपी के तहत चिन्हित वस्तुओं का स्टाल भी लगाया गया। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े करदाता व निवेशक सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्त ने राज्य क्षेत्र में स्थित जनपद के दो बड़े करदाता साहिब मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड व शिवशक्ति थर्माे प्राइवेट लिमिटेड को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी व उपायुक्त उद्योग द्वारा चिह्नित निवेशकों शेखू खान, इसरार अहमद, शिव प्रसाद वर्मा, अवधेश कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed