फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bhalchand re-nominated second on the second day, complete 12 other form

भालचंद ने दूसरे दिन ऐहतियातन फिर किया नामांकन, 12 अन्य से भरा पर्चा

Wed, 24 Apr 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bhalchand re-nominated second on the second day, complete 12 other form
भालचंद ने दूसरे दिन ऐहतियातन फिर किया नामांकन, 12 अन्य से भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भी कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव ने ऐहतियातन नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा 12 अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र जमा किया। संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए कुल 27 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। बुधवार को इनकी जांच होगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम मशीन लगानी पड़ेगी। 

सुबह 11 बजे ही कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव नामांकन करने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग आवाक रह गए।  वजह यह कि एक दिन पहले ही बड़ी जनसभा व जुलूस के साथ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर भालचंद यादव नामांकन कर चुके थे। इसके अलावा एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी से कोईल, बहुजन मुक्ति पार्टी से आनंद कुमार गौतम, मनुवादी पार्टी से सुभाष चंद्र दुबे, भारतीय निषाद एकता संघ से हरिश्चंद्र निषाद, अलहिंद पार्टी से चंद्रशेखर, निर्दलीय अशोक कुमार, मित्रसेन यादव, भारतीय गोंडवाना पार्टी से दिनेश चंद्र गोंड, पीस पार्टी से कैलाशनाथ बेलदार, मौलिक अधिकार पार्टी से अखिलेश शर्मा तथा निर्दलीय सचिन राय व दिनेश जायसवाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed