फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhalchad join bsp

कांग्रेस से निष्कासित भालचंद बसपा में शामिल

Fri, 12 Jul 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bhalchad join bsp
शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा में शामिल हुए भालंचद यादव का स? - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस से निष्कासित भालचंद बसपा में शामिल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी से बृहस्पतिवार को निष्कासित हुए भालचंद यादव शुक्रवार को बसपा में शामिल हो गए। नगर के बनियारी स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित बसपा के एक दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि और जोन इंचार्ज बस्ती, देवीपाटन एवं अयोध्या मंडल शमसुद्दीन राइनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में बसपा ने हर जगह बेहतर प्रदर्शन किया। अगर गठबंधन का सहयोग मिला होता तो बसपा अपने कोटे की सभी सीटों पर जीत दर्ज करती। अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है। कार्यकर्ता जनता को बसपा और भाजपा सरकार की तुलना कर अपने पक्ष में माहौल बनाएं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जोन इंचार्ज राम गोपाल कोरी और जोन इंचार्ज व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव ने अपने पुत्र सुबोध यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद ने कहा कि पुराने घर में वापस आकर खुशी मिली है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद राव, पूर्व विधायक ताबिश खां, संजय गौतम, सुरेश कुमार गौतम, संजय धुसिया, जयहिंद, केके गौतम, लालमती, भगवान दास, भूपेंद्र सिंह सोनल, रामभवन शर्मा, लाल चंद निषाद, बृजेंद्र मणि, रामसूरत, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अप्रैल में शामिल हुए थे कांग्रेस में
संतकबीरनगर। अपने दो दशक लंबे राजनीतिक करियर में भालचंद यादव वर्ष 1999 में सपा के टिकट पर पहली बार खलीलाबाद सीट से लोकसभा पहुंचे। तीन वर्ष बाद ही उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। वर्ष 2004 में बसपा के टिकट पर जीत दर्ज किया। 2008 में फिर बसपा से मन डोला और वे सपा में आ गए आए। वर्ष 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन होते ही फिर पाला बदल लिया। इस बार उन्होंने कांग्रेस की राह पकड़ी और अप्रैल में कांग्रेस कार्यकर्ता बन गए। संतकबीरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर 1.28 लाख वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। निष्कासन के बाद वे फिर बसपा में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रहीं थीं शिकायतें
पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और अनुशासनहीनता के आरोप में बृहस्पतिवार को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। यह निर्णय तीन सदस्यीय अनुशासन समिति ने लिया। समिति को भालचंद समेत कई नेताओं के खिलाफ शिकायतें मिली रहीं थी। ऐसे में कुछ और नेताओं पर अनुशासन की गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed