फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu panchayat

Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने दिया धरना

Wed, 20 Dec 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhakiu panchayat
मगहर पुलिसचौकी के निकट किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानु गुट के द्वारा लगाई गई पं
17 सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा फोटाे है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मगहर पुलिस चौकी पर धरना दिया। इस दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित 17 सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि जिले में तमाम किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। ग्राम ब्यारा और उमरी खुर्द में बंदरों के आतंक से किसान व ग्रामवासी परेशान हैं। साथ ही छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए।प्राइवेट स्कूलों में चल रहीं खटारा बसों व मैजिकों की जांच कराकर हटाया जाए। रैना पेपर मिल की चिमनी की राख अगल बगल के गांवों के गंदगी फैला रही है। साथ ही मिल के ठेकेदार सड़क के किनारे ही राख गिरा रहे है। इसे रोक जाए। उन्होंने कहाकि गांधी आश्रम में कार्यरत कर्मचारी वेतन नहीं पाने से भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।बंद पड़ी कताई मिल में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि राशन कार्ड में नाम बढ़ाया जाए। जल नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जो पाइप लाइन डाला जा रहा है उन्हें वहीं छोड़ देने से तमाम परेशानियां आ रही हैं। इसे हटवाया जाए। कताई मिल से मोहम्मदपुर कठार तक खराब हुई सड़क ठीक कराई जाए। मगहर सरकारी स्कूल से रसूलपुर तक जाने वाली सड़क का चौड़ी करण किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जुग्गी लाल, राम फेर, रामनयन किसान, अब्दुल रहीम, राकेश श्रीवास्तव, इश्वरीय प्रसाद मिश्र, सुदामा गुप्ता, विश्वभंर चौरसिया, कक्कू चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह, गोरख यादव, अनिल चौहान, सूरज श्रीवास्तव, संजय कुमार, राजन श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, जयपाल मौर्य, सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed