{"_id":"5f5655848ebc3e3781675dc1","slug":"bhakiu-give-gyapan-to-sdm-khalilabad-news-gkp364645120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से हुई मौत पर सहायता राशि देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से हुई मौत पर सहायता राशि देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से हुई मौत पर सहायता राशि देने की मांग
- भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के ग्राम इटौवा में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मृतकों के परिवारों को सहायता राशि तथा घायलों को आर्थिक मदद देने की मांग की।
सांथा विकास खंड के ग्राम इटौवा में रविवार को दोपहर में बिजली गिरने से गंगादीन पुत्र पल्टू, बुद्धिराम पुत्र रामजीत की मौत हो गई थी। वहीं नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विजय नाथ पाठक के नेतृत्व में किसान यूनियन के लोगों ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर मृतकों के परिवार को आवास सहित दस लाख रुपये तथा घायलों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग की है। इस दौरान रमई प्रसाद, कुंअर बहादुर सिंह, प्रेम नरायण पाठक, महेंद्र राय, रमाशंकर शर्मा, त्रियुगी नरायण पांडेय आदि मौजूद रहे।