फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu block national highway

भाकियू कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया

Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
bhakiu block national highway
विभन्न मानगो को लेकर भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता मगहर नेशनल हाइवे जाम करते हुए। संवाद न्यूज एज? - फोटो : KHALILABAD
भाकियू कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया
विज्ञापन

- पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर हुए आक्रोशित
- सदर तहसीलदार ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पुलिस चौकी के निकट मंगलवार को भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी व राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। पंचायत के दौरान जिले के किसी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। करीब 15 मिनट के बाद सदर तहसीलदार राजेेश अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने आंदोलनकारियों को समझाकर जाम खत्म कराया।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मगहर पुलिस चौकी के निकट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। संगठन के राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां के मार्ग जर्जर हालत में है, जिसकी कोई सुधि नहीं ले रहा है। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को लेकर भाकियू लगातार संघर्ष कर रही है। जिला प्रशासन इसे नजरअंदाज कर जनता के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। पंचायत में ज्ञापन देने की बारी आई तो जिले का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा। जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान तहसीलदार राजेश अग्रवाल व पीडब्लूडी के जेई मोहम्मद आरिफ मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह भी मुस्तैद रहे। इस दौरान जुग्गी लाल, अजीत उर्फ बबलू चौहान, कुतबुद्दीन, तैयब, विजय सिंह, राम ललित यादव, बलराम यादव, राम सिंह चौहान, रविंद्र सिंह, राजदेव, ममता, गुड़िया, राम लली, रजवंती देवी, सुनीता यादव, कमलावती, मीना, अमरावती आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed