फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   benifeeshri benifit

Sant Kabir Nagar News: लाभार्थी की जगह दूसरे की पत्रावली तैयार कर खाते में भेज दी आवास की रकम

Thu, 18 May 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
benifeeshri benifit
संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला के पवरिहा में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी की जगह दूसरे की पत्रावली तैयार कर खाते में 1.20 लाख रुपये भेज दिए गए। प्रकरण की शिकायत पर हुई जांच में तत्कालीन सचिव और पटल सहायक दोषी पाए गए। बीडीओ ने सीडीओ को पत्र भेजकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने और संबंधित के खाते से रकम की वसूली कराए जाने की संस्तुति की है। पवरिहा निवासी मजीदुन्निशा पत्नी इद्रीस ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा कि उसके नाम से वर्ष 2020-21 में पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि आवास की रकम 1. 20 लाख गांव की मजीदुन्निशा पत्नी मोहर अली के खाते में भेज दी गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने उक्त प्रकरण की जांच पवरिहा के वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी से कराई गई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक मजीदुन्निशा पत्नी इद्रीस का आईडी यूपी 127391539 है। उक्त आवास की धनराशि मजीदुन्निशा पत्नी मोहर अली के खाते में अवमुक्त कर दी गई है। विकास खंड कार्यालय में उपलब्ध अभिलेख में पाया गया कि तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अभिनव रवि वत्स के जरिये वर्ष 2020-21 में मजीदुन्निशा पत्नी इद्रीस की आईडी पर मजीदुन्निशा पत्नी मोहर अली की पत्रावली तैयार करके कार्यालय में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इस प्रकार आवास की रकम 1.20 लाख रुपये का भुगतान मजीदुन्निशा पत्नी इंद्रीस की जगह मजीदुन्निशा पत्नी मोहर अली को होना पाया गया। उक्त अनियमितता के लिए तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव और पटल सहायक दोषी पाए गए हैं। बीडीओ ने सीडीओ को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी की रकम गलत पत्रावली तैयार करके दूसरे के खाते में भेज दिया जाना गंभीर अनियमितता है। इस मामले में संबंधित के खाते से रकम वापस कराने के साथ ही दोषी दोनों कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed