फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Benefits of schemes are being given without any discrimination: Santosh Singh

बिना भेदभाव दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : संतोष सिंह

Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being given without any discrimination: Santosh Singh
विकास भवन में सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थि
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह संतोष सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ में लगभग 66 करोड़ लोगों ने सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से पवित्र स्नान किया, यह भी उत्तम सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का प्रमाण है। विधान परिषद सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के दिव्यांग, विधवा, आपदाग्रस्त लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण आपूर्ति विभाग, असंगठित क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास सहित सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम का आयोजन धनघटा, मेंहदावल और सेमरियावां में भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एलबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed